संघ-शाखाओं में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस (26 जनवरी, 1930)
मृत्युंजय कुमार झा (स्वयंसेवक) आर.एस.एस संघ-शाखाओं में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ( 26 जनवरी , 1930) संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार तथा उनके अंतरंग सहयोगी अप्पाजी जोशी 1928 तक मध्य प्रांत कांग्रेस की प्रांतीय समिति के वरिष्ठ सदस्य के नाते सक्रिय रहे। कांग्रेस की इन बैठकों एवं कार्यक्रमों के आयोजन में डॉक्टर जी का पूरा साथ रहता था। सभी महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव इन्हीं के द्वारा तैयार किए जाते थे। इसी समय अंग्रेज सरकार ने भारतीय फौज की कुछ टुकड़ियों को चीन में भेजने का फैसला किया। नागपुर में कांग्रेस की एक जनसभा में डॉक्टर जी द्वारा रखे गए एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया गया , जिसमें कहा गया था "यह सभा सभी भारतीय नागरिकों से अपील करती है कि वे सभी तरह के उचित तरीकों यथा प्रदर्शनों , प्रचार , विरोध प्रस्तावों के जरिये सरकार द्वारा भारतीय नागरिकों का सैन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने का विरोध करें।" क्रांतिकारी राजगुरु और डॉ. हेडगेवार इन्हीं दिनों 1928 में इंग्लैंड की सरकार की ओर से एक कमीशन अनेक सुधारों का बंडल लेकर भारत में आया। सर साइमन की अध्यक्षता में गठित इस...